फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी और महजबीन ने फैंस संग साझा किया बेटी का नाम, जानिए क्या है बरिराह का मतलब?

Wed, 13 May 2026 09:16 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Munawar Faruqui Share Daughter Name: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर नन्ही परी आईं। मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने बेटी का नाम फैंस को बताया है। जानिए, क्या है मुनव्वर की बेटी के नाम का मतलब? 

विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी ने रखा बेटी का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम@mehzabeen_faruqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला हाल ही में माता-पिता बने हैं। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया। मंगलवार को इस जोड़े ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'बरिराह' रखा है। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी फैंस के साथ शेयर किया है। 

विज्ञापन


क्या है बेटी का नाम का मतलब? 
अल्हम्दुलिल्लाह, 1 मई 2026 को हमें बेटी के तौर पर एक प्यारा तोहफा मिला। हमने उसका नाम बरिराह मुनव्वर फारूकी रखा है। यह नाम पवित्रता, सदाचार और नेकी का प्रतीक है। अल्लाह हमारी बेटी को मजबूत ईमान से नवाजे और उसकी जिंदगी को बेशुमार बरकत और रहमत से भर दे। आमीन।’  
 


 

बेटी और परिवार के साथ साझा की तस्वीरें 

विज्ञापन

मुनव्वर ने बेटी का नाम बताने के अलावा अपनी पत्नी और परिवार के साथ कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। बेटी का चेहरा उन्होंने नहीं दिखाया है। लेकिन बेटी की नेम सेरेमनी के बाद अपनों के साथ पार्टी की है। मुनव्वर की शेयर की गई इन तस्वीरों को एक्ट्रेस माही विज ने लाइक किया है।
विज्ञापन


मुनव्वर फारूकी करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
मुनव्वर बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन पॉपुलर हुए थे। वह ‘बिग बॉस 17’ के विनर भी रहे हैं। इसके अलावा वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में उन्होंने अभिनय किया है। साथ ही ‘पति पत्नी और पंगा’ के होस्ट भी वह रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें