फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: शादी के बाद पूल पार्टी में मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग किया लिपलॉक, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 05 Feb 2022 12:25 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के बाद एक पूल पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए। इस मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मौनी रॉय सूरज नंबियार वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मौनी और सूरज ने गोवा में सात फेरे लिए थे। कपल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए थे। मौनी और सूरज की वेडिंग और प्री-वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं, जिस पर फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपनी शादी के बाद पूल पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सबने खूब धमाल मचाया। वहीं, अब इस पूल पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौनी और सूरज नांबियार एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ये वीडियो मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। सूरज ने ये वीडियो दो दिन पहले शेयर किया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में मोनी रॉय और सूरज नांबियार की पूल पार्टी की झलक साफ देखने मिल रही है। इस पार्टी में मौनी और सूरज अपने खास दोस्तों के साथ धमाल मचाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के आखिर में ही मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। वहीं, सूरज को किस करने के बाद मौनी कैमरे की ओर देखकर हंसने भी लगती हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
शादी के बाद मौनी रॉय अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। मौनी ने अपने ससुराल में हुए गृह प्रवेश का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसमें वह चावल भरे कलश को गिराकर घर में प्रवेश करती नजर आई थीं। मौनी ने पैरों में आलता लगाया हुआ था और इसमें वह बहुत इमोशनल भी हो गई थीं।
विज्ञापन

 
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें