छोटे परदे की स्टार और नागिन सीरियल की अदाकारा मौनी रॉय अपने बालों को लेकर चर्चा में हैं। साड़ी में नजर आने वाली मौनी ने गर्मी माहौल में राहत पाने के लिए अपने बालों को नया लुक दिया है। मौनी इस लुक में कूल और सेक्सी लग रही हैं।
हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की हैं। फैंस मौनी रॉय के नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने मौनी के इस लुक को चिल्ड और कूल बताया है। मौनी रॉय के इस शानदार और दिलकश लुक को फैंस बहुत हॉट कह रहे हैं।