पूजा ने शेयर किया वीडियो
पूजा बनर्जी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी गोद भराई की रस्म का एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी गोद भराई है।' इस वीडियो के साथ पूजा ने अपने सभी फैंस से आशीर्वाद मांगा है। पूजा को उनके कई फैंस ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं पूजा
पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति और अभिनेता कुणाल वर्मा को सरप्राइज भी दिया। इस गुड न्यूज को सुनते ही कुणाल ने पूजा को गले लगा लिया।
पूजा बनर्जी की शादी
पूजा और कुणाल की लव स्टोरी की शुरुआत एक टीवी शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी। पूजा और कुणाल ने 15 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद, बेटे के जन्म के बाद उन्होंने 15 नवंबर 2021 को गोवा में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से फिर से शादी रचाई थी। कुणाल से पहले पूजा ने 2004 में अरुणॉय चक्रवर्ती से शादी की थी और 2013 में उनका तलाक हो गया था।
पूजा बनर्जी का करियर
पूजा बनर्जी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' शो से की थी। पूजा ने 'सर्वगुण संपन्न', 'देवों के देव महादेव' (पार्वती के रूप में), 'कुबूल है' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। टीवी शोज के अलावा पूजा ने 2011 में तेलुगु फिल्म 'वड़ेलुडू' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने श्रेया घोषाल के साथ शेयर किया फनी वीडियो, लिखी शायरी; रकुल प्रीत ने लुटाया प्यार..