फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच हुई सुलह! एक दूसरे को गले लगाते आए नजर

Fri, 23 Dec 2022 01:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शो में  दिलचस्प मोड़ तब आया जब टास्क में एमसी स्टैन की चिट्ठी खुद बिग बॉस पढ़ने लगे। इस राउंड में तीन स्ट्राइक हो गईं, जिसकी वजह से राशन का एक और बास्केट घरवालों ने गंवा दिया।
विज्ञापन
शालीन भनोट, एमसी स्टैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के घर में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं चलता। यहां पल भर में लोगों के बीच रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। गुरुवार के एपिसोड भी काफी दिलचस्प रहा। शो की शुरुआत में शालीन एमसी स्टैन को सॉरी बोलते नजर आए।  इसके बाद एमसी स्टैन शिव से कहते दिखे कि शालीन ये सब कैमरे के लिए कर रहा है। शो में आगे शालीन और टीना के बीच कहासुनी देखने को मिली। टीना की बात शालीन को पसंद नहीं आई और दोनों की बहस हो गई। शो में राशन टास्क देखने को मिला। टास्क शुरु होते ही घर में दो मेहमान नजर आए जिन्होंने घरवालों के कपड़े बाहर लाकर फेंकने शुरु कर दिए। .

विज्ञापन

Bold Web Series: इस OTT पर फ्री में मौजूद हैं बोल्डनेस से भरी वेब सीरीज, परिवार के सामने देखने की न करें भूल

इस दौरान घर में विजय विक्रम सिंह अंकित की चिट्ठी लेकर आए और उनके सामने पढ़ने लगे। टास्क के नियम के मुताबिक अंकित को इस चिट्ठी पर अपना रिएक्शन नहीं देना था। हालांकि इस राउंड में तीन स्ट्राइक आ गए जिसकी वजह घरवालों ने राशन का एक बास्केट गंवा दिया। शो में आगे दिलचस्प मोड़ तब आया जब टास्क में एमसी स्टैन की चिट्ठी खुद बिग बॉस पढ़ने लगे। इस राउंड में तीन स्ट्राइक हो गईं जिससे राशन का एक और बास्केट चला गया। इसके बाद चिट्ठी सुनकर स्टैन भावुक हो गए और बाथरूम में जाकर रोने लगे। आगे तीसरा राउंड शुरु हुआ जिसमें मेहमानों ने स्टैचू गेम खेलना शुरू कर दिया। इस राउंड में दो स्ट्राइक हुए। इसके बाद शिव की चिट्ठी पढ़ी गई जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा भावुक हो गए।
Bollywood: फिल्मों की शूटिंग से इस साल मध्य रेलवे ने की बंपर कमाई, निर्माताओं की पहली पसंद रही यह जगह
विज्ञापन

टास्क के अगले राउंड में भी तीन स्ट्राइक हो गए जिससे राशन का एक बास्केट और चला गया। टास्क के नए राउंड में घर के कैप्टन स्टैन को अर्चना और प्रियंका की चिट्ठी से किसी एक को चुनने का ऑप्शन दिया गया, जिसके बाद स्टैन ने प्रियंका की चिट्ठी चुनी। स्टैन के इस फैसले पर अर्चना उनसे नाराज नजर आईं। हालांकि शो में आगे बिग बॉस ने अर्चना को तोहफा देते हुए उनकी चिट्ठी खुद पढ़ी। साथ ही, उनकी तारीफ भी की। शो में आगे एमसी स्टैन और शालीन अपनी पुरानी लड़ाई को भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते नजर आए।
Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें