फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द 50’ में मनीषा रानी और रजत दलाल की हुई एंट्री, रियलिटी शो को लेकर बताया अपना गेम प्लान

Sun, 25 Jan 2026 05:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reality Show The 50 Contestant: जल्द ही टीवी पर एक नया रियलिटी शो ‘द 50’ आने वाला है। इस शो का हिस्सा सेलिब्रिटी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला बन रहे हैं। हाल ही में इंफ्लुएंसर मनीषा रानी और रजत दलाल की एंट्री भी इस शो में हुई है। दोनों ने अपना गेम प्लान बताया है।

विज्ञापन
मनीषा रानी, रजत दलाल, युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' चर्चा में है। इस शो में कई सेलेब्स नजर आएंगे। कुछ दिन पहले सेलिब्रिटी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला का नाम शो के लिए सामने आया है। दोनों इस शो का हिस्सा बनकर खुश हैं। हाल ही इंफ्लुएंसर मनीषा रानी और रजत दलाल के भी इस रियलिटी शो में होने की पुष्टि हुई। दोनों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह कैसे इस शो को खेलने वाले हैं। 

मनीषा रानी और रजत दलाल ने शेयर किया अपना गेम प्लान

विज्ञापन

धीरे-धीरे ‘द 50’ रियलिटी शो के प्रतियोगियों के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान रजत दलाल और मनीषा रानी से शो के बारे में बात की। मनीषा रानी ने कहा, ‘हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।’ वह इस रियलिटी शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वहीं रजत दलाल ने भी कहा कि वह शो में फरमाइश नहीं करने जा रहे हैं, वह गेम खेलने जा रहे हैं। इस तरह यह दोनों ही प्रतियोगी ‘द 50’ रियलिटी शो को खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 
 


 

युविका चौधरी ने भी रखी अपनी बात 
रजत दलाल और मनीषा रानी के अलावा फिल्म एक्ट्रेस युविका चौधरी भी ‘द 50’ की प्रेस मीट में नजर आईं। वह कई साल बाद किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में वह टीवी पर वापसी करके खुश हैं। इस शो में उनके साथ पति और एक्टर प्रिंस नरुला भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें