छोटे पर्दे के लोकप्रिय सिंगिंग टैलेंट शो 'इंडियन आयडल' के नए सीजन का जल्द ही आगाज होने वाला है।
लेकिन इस बार 'इंडियन आयडल' में पहली बार नई युवा गायिकी प्रतिभाओं की तलाश की जा रही है।
दरअसल, इस बार सोनी टीवी पर 'इंडियन आइडल जूनियर' सिंगिंग रियलिटी शो दिखाया जाएगा।
'इंडियन आइडल जूनियर' को मंदिरा बेदी और करण वाही होस्ट करेंगे। वे युवा गायकों को प्रोत्साहित करते नजर आयेंगे।
'इंडियन आइडल जूनियर' में 5 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
इस शो के जज के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री की तीन प्रमुख हस्तियों में श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी और शेखर रावजियानी भी इस शो के जज बनने जा रहे हैं।
ये तीनों ही जज भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा की तलाश करने के लिये देश के विभिन्न शहरों की यात्रा करेंगे।
स्नेहा रजनी, सीनियर ईवीपी और बिजनेस हेड,का कहना है कि 'इंडियन आइडल जूनियर' का उद्देश्य भविष्य के सुपरस्टार सिंगर्स की तलाश करना है।
'इंडियन आइडल जूनियर' में समूचे देश की प्रतिभाओं को शामिल करने के लिए ऑडिशन्स का आयोजन निम्नलिखित शहरों में किया जायेगा-
कोलकाता शहर में 23-24 मार्च को ऑडिशन होंगे जबकि दिल्ली में 30-31 मार्च को, चंडीगढ में 6 अप्रैल को और मुंबई में 13-14 अप्रैल 2013 को ऑडिशंस लिए जाएंगे।