मंदिरा बेदी को इन दिनों 'इंडियन आइडल जूनियर' की होस्ट के तौर पर छोटे परदे पर देखा जा सकता है।
खबर है कि वे अनिल कपूर के बहुप्रतीक्षित सीरियल `24’ में भी आने वाली हैं। इस फिल्म में मंदिरा को एक पुलिसवाली का रोल मिला है।
उनके किरदार का नाम है निकिता राय, शो में उनके साथी बने हैं अजिंक्य देव।
अंजिंक्य के साथ मंदिरा काफी समय पहले एक हॉरर शो में भी आ चुकी हैं। अब अजिंक्य को अपना को-स्टार पाकर वे बहुत खुश हैं।
इस शो `24’ में मंदिरा ने जींस और टीशर्ट खूब पहनी हैं। देखते हैं मंदिरा का यह अवतार कितना प्रभावित करता है।