फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एंकर दुर्गा मेनन का निधन, 35 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 18 Nov 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
durga menon - फोटो : social media
विज्ञापन

पॉपुलर मलयालम टीवी एंकर दुर्गा मेनन का शुक्रवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 35 साल की उम्र में दुर्गा ने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से ल्यूपस (Lupus) नामक बीमारी से जूझ रही थीं। इस बीमारी में शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है। 

विज्ञापन


दुर्गा पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर थीं। बीते शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। दुर्गा का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा। बता दें कि दुर्गा के पति विनोद एक बिजनेसमैन हैं। दोनों का एक बेटा गोवरिनाथ है।

दुर्गा को लाइफस्टाइल टॉक शो लव और लॉस्ट से बेहद पॉपुलरिटी मिली। इस शो में दुर्गा प्यार और रिश्तों पर बात करती थीं। इसके बाद उन्होंने कई टॉक शो होस्ट किए। दुर्गा के साथ काम करने वाले प्रतीश नंदन ने बताया कि उनका इस तरह दुनिया छोड़ना हम सबके लिए शॉकिंग है। शो में जिस तरह उनका एनर्जी और पैशन रहता था वो हम सबके लिए सीखने वाला होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें