फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहरेदार पिया...' की शूटिंग रुकी, बंद हो सकता है शो

Tue, 29 Aug 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहरेदार पिया की
विज्ञापन
हाल फिलहाल में टीवी का सबसे विवादित शो बन चुका 'पहरेदार पिया की' की शूटिंग रुक गई है। मेकर्स सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और इसी के मद्देनजर ये शूटिंग रोकी गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 'पहरेदार पिया की' सीरियल को बंद कर सकती है। जब हिंदुस्तान टाइम्स ने सीरियल के एक्टर जितेन लालवानी से संपर्क किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा, 'अगर एपिसोड कल रात ऑन-एयर नहीं हुआ है तो ये खबर सच हो सकती है।'

वहीं सुयश राय का कहना है कि वो शॉक में हैं। 'मैं शो में वापसी की तैयारी कर रहा था। तेजस्वी अच्छी दोस्त हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। अगर शो बंद होता है तो बहुत सारे लोगों की नौकरी चली जाएगी।'
विज्ञापन


9 साल और 18 साल की एक लड़की के बीच विवाह को दिखाते इस सीरियल की शुरू से ही आलोचना हो रही है। हाल ही में मेकर्स को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शो की कहानी पर सफाई देनी पड़ी थी।
बतौर प्रोड्यूसर्स, 'ये सीरियल एक राजपूत लड़की के बारे में है जो एक मरते हुए पिता के वचन की रक्षा करती है। वो सिर्फ उस वचन को निभाने के लिए 9 साल के बच्चे से शादी करती है और उसके बाद भी उसकी पत्नी नहीं, बल्कि पहरेदार बनती है।' सीरियल में दिखाए गए सुहागरात सीन को लेकर मेकर्स ने कहा कि इसे उस तरह से नहीं दिखाया गया है।
पढ़ें: 29 साल पहले सलमान ने हीरोइन को 'KISS' ना करने की खाई थी कसम, वजह जान होगी हैरानी

'पहरेदार पिया की' सीरियल शो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी जो सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजी गई थी।

इस याचिका में कहा गया है, 'पहरेदार पिया की सीरियल में एक 10 साल के लड़को को अपने से दोगुनी उम्र की लड़की का पीछा करते और उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया जा रहा है। ये सीरियल रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर आता है जो कि फैमिली टाइम होता है। इस सीरियल से दर्शकों की मानसिकता प्रभावित होगी। हम सभी इस सीरियल पर बैन चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे ये सीरियल देखकर प्रभावित हों। सीरियल बैन करने के लिए इस याचिका पर साइन करें।'

पढ़ें: हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन

स्मृति ईरानी ने भी ये गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा था जिसके बाद इसका टाइम बदल दिया गया था। अब मेकर्स इंतजार में हैं कि बीसीसीसी इस याचिका पर क्या सुनवाई करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें