सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने शो के अगले एपिसोड के नए प्रोमो जारी किए हैं। प्रोमो में माही विज और यंग डीएसए की जुबानी जंग हुई है। वहीं नए कैप्टन को चुनने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है। मनीष, काजी और गुल्लू ने योग करते हुए मजाक किया है।
बिग बॉस 20
- फोटो : colorstv
यंग और माही के बीच हुई जुबानी जंग
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि माही विज और यंग डीएसए के बीच बातों-बातों में विवाद हुआ है। माही कहती हैं कि लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सामने नहीं खेलती, तुम आओ ना सामने से खेलने के लिए। वो छह फुट का बंदा आया, उससे पांच फुट की लड़की ने लड़ाई कर ली। तुम तो कुछ कर भी नहीं पाए। इस पर यंग डीएसए कहते हैं कि बात करने बात नहीं है। पीछे से बात करने की आदत है। इस पर माही कहती हैं कि छाती ठोक के मर्द बनो पहले, औरतों वाले काम बंद करो।
बिग बॉस 20
- फोटो : colorstv
यंग ने कही घर भेजने की बात
इस पर यंग कहते हैं कि बर्तन उठाना नहीं आता, बोलती हैं कि ट्रॉफी उठाउंगी। इस पर माही कहती हैं कि वो तो मैं लेकर जाउंगी। यंग कहते हैं चलते हुए तुम्हारी तरह मेरी हड्डियां नहीं कांपती हैं। इस पर माही कहती हैं कि छोटा बेबी पैंट गिर जाएगी तेरी, पैंट संभाल। इस पर यंग कहते हैं कि आप टेंशन मत लो, मैं तुम्हें जल्द ही तुम्हारे घर भेज दूंगा।
बिग बॉस 20
- फोटो : colorstv
कैप्टन चुनेंगे अगला कैप्टन
एक दूसरे प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि घर के चार सदस्य हैं, जो अब तक कैप्टन बन चुके हैं। आज इनके पास ही यह अधिकार होगा कि यह घर का अगला कैप्टन चुनेंगे। मगर पावर ऑफ सेलेक्शन से नहीं, पावर ऑफ एलिमिनेशन से। इसके बाद आसिफ खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए और गुल्लू यह बताते हैं कि एक कैप्टन में क्या खासियत होनी चाहिए।
बिग बॉस 20
- फोटो : colorstv
योग करते वक्त किया मजाक
एक दूसरे प्रोमो में मनीष घर में योग करते हैं। उनके साथ काजी तौकीर और गुल्लू भी योग करने का नाटक करते हैं। जहां मनीष सीरियस होकर योग करते हैं, वहीं काजी मजाक करते हैं। इसी तरह से गुल्लू भी मजाक करते हैं। तीनों को देखकर बाकी प्रतिभागी खुश होते हैं।