फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: क्या प्यार को दूसरा मौका देंगी माही विज?, काजी तौकीर के सवाल पर शरमाते हुए दिया ऐसा जवाब

Wed, 21 Oct 2026 01:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Mahi Vij On Love Relationship: ‘बिग बॉस 20’ के घर में प्रतिभागी माही विज  से उनके लव रिलेशनशिप को लेकर काजी तौकीर ने सवाल किये। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने अपने बारे में एक दिलचस्प जानकारी दी। जानें क्या बोलीं माही…
विज्ञापन
माही विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस’ में लगभग हर सीजन में प्रतिभागी एक दूसरे के साथ रहते हुए अपने सुख-दुख साझा कर लेते हैं। ऐसे ही शो के बीसवें सीजन में भी हो रहा है। हालिया एपिसोड में माही विज से उनकी रोमांटिक लाइफ को लेकर कुछ सवाल पूछे गए। इनके जवाब भी एक्ट्रेस ने दिये।

क्या था काजी का माही से सवाल? 

विज्ञापन

‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में माही विज, काजी तौकीर और उदिति सिंह साथ बैठे हुए थे। इसी बीच काजी ने माही से पूछा कि क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है?, इसके जवाब में माही ने कहा ‘नहीं, कोई मुझसे संपर्क नहीं कर सकता। मैं सबके लिए उपलब्ध नहीं हूं।’ यह सुनने के बाद काजी माही से मजाक करने लगे। उन्होंने कहा कि वह सबकुछ थोड़ा डिटेल में बतायें। इसके बाद माही कुछ सोचने लगीं। 

Trending Videos

माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या माही ने किसी को चुना? 
आगे अपनी बातचीत में काजी ने कहा,  ‘मतलब आपने 3-4 लोगों को चुन रखा है, जो आपको प्रपोज कर सकते हैं।’ यह सुनकर भी माही ने किसी में भी दिलचस्पी होने की बात पर हामी नहीं की। बातचीत के समय उनके आस-पास मौजूद उदिति ने कहा कि शायद उनका 'खास इंसान' भी यह शो देख रहा होगा। सबकी बातें सुनने के बाद भी माही ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन

जय भानुशाली और माही विज - फोटो : एक्स

14 साल का रिश्ता टूटा 

  • अभिनेत्री माही विज और जय भानुशाली ने 2010 में शादी की थी। 
  • इस कपल के तीन बच्चे हैं। पहली बेटी तारा (2019) और दूसरे फोस्टर किड्स राजवीर और खुशी (2017)
  • जनवरी, 2026 में कपल ने तलाक ले लिया। 
  • हालांकि दोनों ने ही इस तलाक की वजह फैंस को कभी नहीं बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें