'झलक दिखला जा' के फाइनल एपीसोड में जज की कुर्सी पर आसीन तीन जजों में से एक का चेहरा बदला हुआ दिख सकता है। एक नया जज आकर ये कुर्सी अपने नाम करेगा।
खबर है कि निर्णायक एपीसोड में माधुरी दीक्षित के स्थान पर किसी और को आना पड़ेगा। कारण माधुरी के पिता का निधन हो चुका है। निधन की खबर मिलने तक माधुरी फाइनल एपीसोड की आधी शूटिंग ही कर सकीं थीं।
इसके बाद वह फौरन अपने घर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद निर्माताओं के आगे समस्या हो गई कि वह किसे जज बनाएं। अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा को माधुरी के स्थान पर जज बनाया जाएगा।
वैसे भी प्रियंका चोपड़ा 'कृष 3' के प्रमोशन के लिए ऋतिक रोशन के साथ शो पर आ रहीं हैं। ये दोनों फाइनल एपीसोड में ही शिरकत करेंगे। ऐसे में शो की क्रिएटिव टीम ने प्रियंका को जज के लिए ही अप्रोच कर दिया जिसे प्रियंका ने फौरन स्वीकार कर लिया।