'इंडियन आइडल' की विनर ट्रोफी के साथ एल वी रेवंत, साथ में सचिन तेंदुलकर
इंडियन आइडल के नौवें सीजन के विनर की घोषणा हो गई है। विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत को इंडियन आइडल के इस सीजन का विनर चुना गया। जबकि खुदाबक्श को दूसरा स्थान मिला।
बता दें कि टॉप 3 में जगह बनाने वालो में एल वी रेवंत, खुदाबक्श और हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित शामिल थे। विनर बनने पर एल वी रेवंत की विजेता की ट्रोफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी इनाम स्वरूप दी गई। इसके अलावा रेवंत को सोनी म्यूजिक के साथ गाना गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला है।
कहा जा रहा था कि खुदाबक्श शो के विनर बन सकते हैं। शो के जज भी उनके कायल थे और लोगों की भी उनकी आवाज पसंद थी। लेकिन सबसे ज्यादा वोट पाकर एल वी रेवंत इंडियन आइडल 9 के विजेता बने।