फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: क्या हर्षद चोपड़ा शिवांगी जोशी से प्यार करते हैं? शो ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगी राम कपूर ने दिया हिंट

Fri, 17 Jul 2026 03:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshad Chopda And Shivangi Joshi Relationship: शो ‘लॉकअप 2’ में सिर्फ झगड़े या खुलासे ही नहीं होते हैं, इस शो में प्यार को लेकर भी बातें सुनने को मिल रही हैं। इस शो के प्रतियोगी और अभिनेता राम कपूर को लगता है कि शिवांगी जोशी को एक्टर हर्षद चोपड़ा प्यार करते हैं।
विज्ञापन
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लॉकअप 2’ का एक हालिया एपिसोड तक चर्चा में आ गया, जब राम कपूर ने एक दूसरे प्रतियोगी से हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर बात की। शो के कई प्रतियोगियों को लगता है कि इनके बीच दोस्ती से ज्यादा प्यार का रिश्ता है। जानिए, राम कपूर ने इस मामले पर क्या कहा? 

राम कपूर को ऐसा क्यों लगता है? 

विज्ञापन

शो के एक दूसरे प्रतियोगी से बात करते हुए राम कपूर कहते हैं, ‘हर्षद शिवांगी के लिए शो में खेल रहा है। अगर शिवांगी शो जीतने वाली होगी, तो वह खुद हट जाएगा। यह साफ है कि वह उससे प्यार करता है, लेकिन चुपचाप। जिस तरह वह उस दिन शिवांगी के लिए रोया था, उससे यह बात साफ हो गई।’
राम कपूर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह दोनों तरफ से नहीं है। शिवांगी जानती है कि हर्षद उससे प्यार करता है और वह इसका पूरा फायदा उठाती है। वह उसके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मैं इसके लिए हर्षद को ही दोषी मानूंगा।’ 

विज्ञापन


कई सेलेब्स ने खोले शो में अपने राज 
बीते दिनों 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपने और एक्टर गौरव खन्ना के तलाक की बात बताई। वहीं राम कपूर ने बताया कि जब वह छोटे थे तो हॉस्टल में उनका शोषण किया गया था। इसी तरह से हर्षद चोपड़ा ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड और दोस्त ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था। यह सब राज सुनकर इन सेलेब्स के फैंस काफी हैरान थे। सोशल मीडिया पर भी ये बातें चर्चा का विषय बन गई हैं।

क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। हाल ही में इस शो से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बाहर हुई हैं।  

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें