एकता कपूर- स्मृति ईरानी- अमर उपाध्याय
- फोटो : इंस्टाग्राम
लिखा- 'हमेशा आभारी रहूंगी'
एकता कपूर ने आगे लिखा है, 'मैं स्टार परिवार में सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उदय सर केविन सर सुमंतो दीपक अजय और पूरी स्टार टीम को। यह शो के लिए एक छोटी यात्रा है... हम ऐसा ही चाहते थे, लेकिन... हमने इस 2000 को और आगे बढ़ाया है। कुछ और एपिसोड के लिए। प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी की हमेशा आभारी रहूंगी। जय माता दी। जय श्री कृष्णा, जय बालाजी'।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या फिर एक होंगे तुलसी और मिहिर?
शो के 2000 एपिसोड पूरे होने पर इस सीरियल की पूरी टीम ने एक साथ मिलकर जश्न मनाया है। एक्टर अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) ने इसकी झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं। बात करें 'क्योंकि...' के दूसरे सीजन की कहानी की तो नोयना की वजह से तुलसी और मिहिर के बीच दूरियां आ गई थीं। मगर, तुलसी एक बार फिर मिहिर के सामने आ खड़ी हुई है। विरानी परिवार का बिजनेस घाटे में है और शांति निकेतन पर संकट छाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी अपने परिवार को मुसीबत से बचाएगी? तुलसी और मिहिर फिर एक होंगे? इन सवालों के जवाब आगामी एपिसोड में स्पष्ट हो पाएंगे।