क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मिहिर को हुआ अपने किए पर पछतावा
परिवार के चल रहे हालातों में मिहिर खुद को अकेला पाता है। वह परेशान हालात में शराब का सहारा लेता है। नशे की हालत में उसे अंगद को घर से निकालने और तुलसी के साथ खराब व्यवहार करने का पछतावा होता है। वह फूट-फूटकर रोता है कि अचानक उसके पास नोयना की बहन सुचित्रा का फोन आता है और पता चलता है कि नोयना घर से कहीं निकल गई है। मिहिर नशे की हालत में तेज आंधी और बारिश के बीच नोयना को ढूंढने निकलता है। मिहिर के घर से निकलते ही खराब मौसम की चपेट में आकर विरानी परिवार के आंगन में लगी तुलसी टूट जाती है।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नोयना के लिए दरिया में कूदा मिहिर
ड्राइवर की बताई लोकेशन पर पहुंचकर मिहिर जोर-जोर से नोयना का नाम चिल्लाता है और पाता है कि नोयना अपनी जान देने को तैयार है। वह नोयना को समझाता है, मगर नोयना खुद मिताली की शादी से इतना टूट गई है कि जिंदगी से हार मान बैठी है। वह दरिया में कूदती है और उसे बचाने के लिए मिहिर भी छलांग लगा देता है। मंदिर में बैठी तुलसी विरानी को मन में अहसास होता है कि परिवार में कुछ बिगड़ रहा है। आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि तुलसी जैसे ही घर पहुंचती है तो टूटे तुलसी के पौधे को देख परेशान हो जाती है। कहती है, 'मेरे परिवार में इतना बड़ा अपशकुन और किसी को फिक्र नहीं'। देखना दिलचस्प होगा कि नोयना और मिहिर सुरक्षित हैं या विरानी परिवार उड़ जाएगा।