परी और रणविजय का तलाक हो चुका है। रणविजय इसके लिए तुलसी को जिम्मेदार मानता है और उससे खुन्नस खाए हुए है। तुलसी को नुकसान पहुंचाने के लिए वह अपने दोस्त सुहास के साथ मिलकर प्लान बनाता है। तुलसी जैसे ही देर रात फैक्ट्री से निकलती है सुहास प्लानिंग के तहत भारी सामान उसके ऊपर गिराता है, मगर उसकी प्लानिंग धरी रह जाती है, क्योंकि तुलसी को बचाकर मिहिर अपने सिर मुसीबत ले लेता है। हादसे में मिहिर बुरी तरह घायल होता है, जिसके बाद तुलसी तुरंत अस्पताल में भर्ती कराती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मिहिर की हालत देख फूट-फूटकर रोए तुलसी और नोयना
अस्पताल में तुलसी मिहिर की हालत देख फूट-फूटकर रोती है। अचानक उसकी नजर अपने साड़ी के पल्लू पर जाती है, जिसे मिहिर ने अपनी उंगली से थाम रखा है। अस्पताल में मिहिर का उपचार चल रहा है। वह बेहोशी का हालत में है। मगर, ऐसी स्थिति में भी वह तुलसी की साड़ी का पल्लू थाम लेता है। यह देख तुलसी पुरानी यादों में खो जाती है। अचानक नोयना वहां पहुंचती है। मिहिर की हालत देख वह भी बिलख-बिलखकर रोती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
तुलसी ने भरा मिहिर का मेडिकल फॉर्म
मिहिर गंभीर रूप से घायल है। उसका तत्काल ऑपरेशन कराना है। मेडिकल संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए फॉर्म भरा जाना है। नर्स नोयना से फॉर्म भरने को कहती है, लेकिन नोयना को मिहिर की मेडिकल डिटेल्स की कोई जानकारी नहीं है। वह तुलसी से मदद मांगती है। तुलसी पूरा फॉर्म भरकर देती है। नोयना इतनी अपसेट है कि वह मिहिर की स्थिति पर तुलसी के गले लगकर रोने लगती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अंगद और ऋतिक में हुई तकरार
अंगद भी अस्पताल में पहुंचता है। इस दौरान अंगद और ऋतिक के बीच इस बात पर झगड़ा हो जाता है कि मिहिर की सर्जरी करवानी है या नहीं। ऋतिक सुझाव देता है कि हालत सीरियस है, तुरंत सर्जरी होनी चाहिए। वहीं, अंगद कहता है कि सेकंड ओपिनियन लेनी चाहिए। दोनों भाईयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि तुलसी दोनों को समझाती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या सामने आ गया नोयना का सच?
अब अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मिहिर और तुलसी के बेटे गौतम को जब पिता के एक्सीडेंट की खबर लगती है तो वह फूलों का गुलदस्ता लेकर अस्पताल पहुंचता है। गौतम को देख मिहिर चौंक जाता है। वह कहता है कि गौतम मुझसे मिलने आया। इसका मतलब उसे फिक्र है। मगर, फिर उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? मिहिर इसके बाद नोयना से कहता है कि कहीं तुमने तो ऐसा नहीं किया? यह देख नोयना हैरान रह जाती है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणविजय के इस प्लान के चक्कर में नोयना की पुरानी सारी करतूतें भी सामने आ जाएंगी?