फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोयना की साजिश का पर्दाफाश, क्या अब एक हो पाएंगे मिहिर और तुलसी? ‘क्योंकि सास…’ में आया बड़ा ट्विस्ट

Thu, 05 Mar 2026 07:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द ही  बड़ा ट्विस्ट आएगा। एक-दूसरे से दूर हो चुके मिहिर और तुलसी केफिर से मिलने की स्थिति बन रही हैं। जानिए, सीरियल की स्टोरी से जुड़ा अपडेट। 

विज्ञापन
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सातवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था। इसकी वजह सीरियल में आने वाला बड़ा ट्विस्ट है। सीरियल के हालिया प्रोमो में नोयना का पर्दाफाश होगा। यह पर्दाफाश कौन करेगा? क्या इसके बाद तुलसी और मिहिर एक हो पाएंगे। 

मिहिर ने घरवालों और तुलसी को दिखाई नोयना की सच्चाई 

विज्ञापन

हाल ही में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का एक प्रोमो वीडियो स्टार प्लस के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया। इसमें मिहिर एक वीडियो घरवालों के सामने चलता है, जिसमें नाेयना का सच सामने आता है। कैसे धोखे से नाेयना ने मिहिर को फंसाया। उसकी छवि को तुलसी की नजरों में खबरा किया। इसके बाद मिहिर, नोयना को अपनी जिंदगी से चले जाने को कहता है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या होगा तुलसी का फैसला? 
तुलसी तक भी नोयना की सच्चाई पहुंचती है। वह भी वही वीडियो देखती है, जिसे घरवालों ने देखा था। इसके बाद वह चौंक जाती है। अब उसके मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं। क्या तुलसी फिर से शांति निकेतन में जाएगी, मिहिर के साथ अपने रिश्ते को एक और मौका देगी। यह सबकुछ आने वाले एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें