फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KSBKBT 2: क्या फिर से परी और अजय की शादी कराएगी तुलसी? मिहिर के सामने रणविजय उठाएगा वृंदा के सच से पर्दा

Mon, 23 Feb 2026 05:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KSBKBT 2 Update: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इस समय कई कहानी समांतर चल रही हैं। पिछले एपिसोड में क्या हुआ और आगे क्या अपडेट है? पढ़िए
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के पिछले एपिसोड में देखा था कि मिहिर का गुस्सा नोयना पर फूटा और घर से निकलने का आदेश तक दे डाला। मगर, नोयना की बहन की गुजारिश पर उसने नोयना को रोक लिया है। वहीं, नोयना उस सच को छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है, जिससे मिहिर और तुलसी बेखबर हैं। वहीं, नोयना इस डर में है कि कहीं सच बाहर न आ जाए। वह अपनी बहन सुचित्रा से बात करती है तो मिहिर उनकी बातें सुन लेता है।

विज्ञापन


क्या नोयना बता देगी मिहिर के सामने सारा सच?
नोयना बस इसी उधेड़बुन में है कि किसी तरह तुलसी और मिहिर का तलाक हो जाए और वह मिहिर से शादी रचा ले। मगर, अंदर ही अंदर उसे यह डर भी सता रहा है कि कहीं उसका झूठ सबको न पता चल जाए कि उसका और मिहिर का रिश्ता झूठ पर टिका है। वह 'उस रात के झूठ' वाली बात पर अपनी बहन से बात करती है तभी मिहिर वहां आ जाता है। वह नोयना से पूछता है कि तुम कौन से सच की बात कर रही हो? यह देख नोयना दंग रह जाती है। नोयना की बहन सच को टालने की कोशिश करती है, मगर नोयना कहती है कि वह मिहिर को सच बताएगी। अगले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि नोयना सबकुछ सच-सच बता देगी या फिर कोई नई चाल चलेगी।

क्या वृंदा को बहू के रूप में अपनाएगा मिहिर?
फैक्ट्री में मिहिर के साथ हुए हादसे के बाद अब वह ठीक हो रहा है। इस बीच मिहिर को फिजियोथैरेपी देने उसके बेटे अंगद की पत्नी यानी वृंदा विरानी परिवार आती है। मगर, वह अपनी पहचान छिपाकर रखती है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रणविजय वृंदा को पहचान जाता है। वह मिहिर और घर के अन्य सदस्यों के सामने वृंदा की पहचान उजागर करता है। देखना होगा कि वृंदा की सच्चाई जानने के बाद मिहिर उसे माफ कर देगा और बहू के रूप में अपना लेगा या अंगद और वृंदा से दूरियां पहले की तरह ही रहेंगी।
विज्ञापन


क्या अजय और परी की होगी दूसरी शादी?
अजय और परी तलाक के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मगर, समय ने एक बार फिर इन्हें मिला दिया है। परी की बेटी उसी स्कूल में पढ़ती है, जहां अजय का बेटा पढ़ता है। इस वजह से दोनों अक्सर मिलते हैं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। अजय की पत्नी का निधन हो चुका है। परी का भी रणविजय से तलाक हो गया है। एक रोज तुलसी परी और अजय को साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखती है। वह दोनों को फिर से एक करने के बारे में मन ही मन सोचती है। वह इस फैसले को ठाकुरजी के ऊपर छोड़ देती है। देखना होगा कि क्या फिर से परी और अजय एक होंगे?
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें