फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 29: तुलसी की चर्चा के बीच अनुपमा छा गई, जानिए टीआरपी लिस्ट में किसे मिली कौन सी जगह?

Thu, 31 Jul 2025 06:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में टीवी की सबसे चर्चित बहू तुलसी की वापसी हुई। 25 साल बाद सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए छोटे पर स्मृति ईरानी नजर आ रही हैं। इसी चर्चा के बीच 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हुई। इस लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ ने बाजी मारी है। जानिए, बाकी सीरियल को लिस्ट में कौन सी जगह मिली। 

विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sonysab, @rupaliganguly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी के बाद रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की पाॅपुलैरिटी में कमी आएगी। लेकिन 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में स्थिति इसके उल्ट है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। जानिए ‘अनुपमा’ के अलावा कौन से सीरियल टॉप 5 में अपने लिए जगह बना पाए। 

‘अनुपमा’ में मां-बेटी का झगड़ा बना टीआरपी बढ़ने की वजह 

विज्ञापन

इन दिनों रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ में लीड कैरेक्टर अनुपमा और उसकी बेटी के बीच तनाव नजर आ रहा है। दोनों के बीच मनमुटाव के कारण दर्शक इस सीरियल को पसंद कर रहे हैं। 29वें हफ्ते में इस सीरियल ने 2.3 की टीआरपी हासिल की है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: 'क्योंकि...2' से तुलना पर टीवी की 'अनुपमा' ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं रुपाली गांगुली 

दूसरे नंबर पर रहा ये सीरियल 
लगभग 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस बार टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। सीरियल की टीआरपी इस बार 2.1 रही है। पिछले हफ्ते इस सीरियल ने टॉप पर अपने लिए जगह बनाई थी। 

विज्ञापन


टॉप 5 में दो कॉमिक शो हुए शामिल 
29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है। इस सीरियल को 1.9 की टीआरपी मिली है। वहीं ‘लाफ्टर शेफ 2’ ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है, इसको भी 1.9 की टीआरपी मिली है। पांचवें नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ सीरियल है, इसकी टीआरपी 1.7 है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें