क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
परी-रणविजय की शादी रुकवाने की कोशिश में जुटी तुलसी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। विरानी परिवार में इस वक्त परी और रणविजय की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, तुलसी इस शादी को रुकवाने की हर कोशिश में जुटी है। वह प्राइवेट डिटेक्टिव से रणविजय की जासूसी करवाती है, जहां कई अहम बातें पता चलती हैं।