एकता कपूर का धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' जल्द ही बंद होने के कगार पर है।
ये हम नहीं कह रहे बल्कि इंडिया फॉरम डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म के धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' की लोकप्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है।
इस धारावाहिक की टीआरपी रेटिंग भी लगातार गिर रही है। खबर के मुताबिक, 'क्या हुआ तेरा वादा' अगले महीने तक ऑफ एयर हो सकता है?
इस धारावाहिक की रेटिंग पिछले तीन सप्ताह से लगातार गिर ही रही है। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि 'क्या हुआ तेरा वादा' की जगह 'भारत का वीर पुत्रः महाराना प्रताप' शो ले सकता है।
हालांकि 'क्या हुआ तेरा वादा' के ऑफ एयर होने और 'भारत का वीर पुत्रः महाराना प्रताप' के आने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेकिन 'क्या हुआ तेरा वादा' की गिरती रेटिंग से देखना होगा कि इस सीरियल के निर्माता-निर्देशक और प्रोडक्शन टीम क्या एक्शन लेती है।
गौरतलब है कि 'क्या हुआ तेरा वादा' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। इस धारावाहिक में हाल ही में फर्जी एमएमएस से चर्चा में आई मोना सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं।