कुशल टंडन टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में इस एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उनकी गैर मौजूदी में घर में एक फैन घुस गया। इस हरकत से एक्टर काफी गुस्से में हैं। फैंस के प्यार को वह समझते हैं, मगर घर में घुसने वाली बात से वह दुखी हो गए। इसके पीछे की वजह भी वह अपनी पोस्ट में साझा करते हैं।
अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंता
कुशल टंडन ने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की। इसमें वह लिखते हैं, ‘आज कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में मैं बात करना चाहता हूं। मैं जब घर से बाहर था तो एक फैन बिना परमिशन के घर में घुस गया। मैं साफ कर दूं कि यह बिल्कुल भी सही बात नहीं है। मेरे पैरेंट्स साथ में रहते हैं, उनकी सुरक्षा और शांति मेरे लिए सब चीजों से ऊपर है।’
फैंस को प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करने को कहा
आगे कुशल टंडन कहते हैं, ‘मैं आपका प्यार समझता हूं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। मगर पर्सनल बाउंड्री क्रास करना सही नहीं है। मेरे प्राइवेसी की रेस्पेक्ट कीजिए। खासकर जब मैं अपने परिवार के साथ रह रहा हूं। बस आप अपना प्यार दीजिए लेकिन म्युचुअल रेस्पेक्ट भी जरूरी है।’
ये खबर भी पढ़ें:
Kushal Tandon: 13 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़े कुशाल टंडन, ब्रेकअप का किया एलान, फिर डिलीट की पोस्ट
चर्चा में शिवांगी जोशी से ब्रेकअप
कुशल टंडन की पर्सनल लाइफ की ही बात करें तो इन दिनों शिवांगी जोशी के साथ उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें ब्रेकअप से जुड़ी बात लिखी थी। फिर इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इन दिनों शिवांगी और कुशल टंडन को साथ भी नहीं देखा जाता है।