फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में गुदगुदाने आ रही है 'कुमकुम भाग्य' की मां

Fri, 19 May 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सुप्रिया शुक्ला
विज्ञापन
जब से सुनील ग्रोवर, अली अजगर और प्रभाकर 'द कपिल शर्मा शो' छोड़कर गए हैं तभी से इस शो की टीआरपी लगातार गिरते जा रही है। इससे शो के मेकर्स काफी परेशान हैं। इसी बीच खबर है कि शो में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। जी हां, 'द कपिल शर्मा शो' में जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला नजर आएंगी।
विज्ञापन


सुप्रिया सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में मेन लीड प्रज्ञा यानि सृति झा की मां का रोल निभा रही हैं। इसमें उनका नाम सरला है। हालांकि सीरियल में तो उन्हें ज्यादातर डरा हुआ और रोते हुए ही दिखाया जाता है लेकिन ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो दर्शकों को हंसाने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुप्रिया, शो में कानपुर की महिला का किरदार निभाते नजर आएंगी जो मुंबई आकर शिफ्ट हो जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया, 'मैं थोड़ी सी नर्वस हूं। ये मेरा पहला कॉमेडी शो हैं। कपिल और उनकी टीम काफी सपोर्टिव है।'
विज्ञापन


अपने रोल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कानपुर की एक महिला का किरदार निभा रही हूं, साथ ही मैं इसके लिए राइटर्स के साथ खूब मेहनत कर रही हूं।'

हाल ही में खबर आई थी कि कपिल अपने शो एक मोनिका कैस्टेलिनो को लाने जा रहे हैं जो अडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनिका अभी तक ज्यादा फेमस नहीं हो पाई हैं। टीआरीपी की दौड़ में वापस आने के लिए राइटर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें