मोहित और आकृति के इंस्टाग्राम वाले टिक टॉक विडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। दोनों ने कई वीडियो बनाकर इस एप पर अपलोड की हुई है। सीरियल में दोनों का रिश्ता बाप-बेटी का है लेकिन असल जिंदगी में भी इनमें बाप-बेटी वाला प्यार खूब झलकता है। बता दें कि मोहित ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म दिलवाले-दुल्हनिया ले जाएंगे का एक मशहूर डायलॉग जा सिमरन जा पर बनाया गया है।
लोग इस वीडियो को देखने के बाद बहुत हंस रहे हैं। वीडियो में कुछ ऐसा ही है कि देखते ही हंसी छूट जाएगी। बता दें कि फिल्म में ठीक शाहरुख खान की तरह सिकंदर ट्रेन का दरवाजा पकड़कर सिमरन (कुल्फी) को हाथ देते नजर आ रहे हैं। लेकिन सिमरन को रोकने को कुल्फी की मां ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है। डायलॉग पूरा होते ही ट्रेन में से एक शख्स सिकंदर को धक्का देकर बाहर निकलता है साथ ही यह भी कहता है कि 'जा जी ले अपनी जिंदगी।'