द ट्रेटर्स 2 के फाइनल में क्रिस्टल और रिदा के साथ करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला
पिछली बार की तरह इस बार भी शो में कुछ खिलाड़ी ‘इनोसेंट ’ थे, जिन्हें गद्दारों को पहचानना था; जबकि कुछ ‘ट्रेटर्स’ यानी गद्दार थे, जिन्हें अपनी पहचान छिपाकर बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करना था। फिनाले के आखिरी पड़ाव तक भी गद्दारों की पहचान का राज नहीं खुला। अंत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने बाजी मार ली। दोनों ने मिलकर 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीत ली।
21 से शुरू हुआ सफर, फिनाले में पहुंचे छह खिलाड़ी
शो में 21 प्रतियोगियों के साथ खेल शुरू हुआ था। एक के बाद एक खिलाड़ी बाहर होते गए और आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, साहिल सलाथिया और मल्लिका शेरावत फिनाले के आखिरी दौर तक पहुंचे।
आखिरी दिन खेल ने कई करवटें लीं। अंतिम मिशन एक बड़े धमाके के साथ खत्म हुआ, जिसमें एक प्रतिमा में विस्फोट हुआ। इसके बाद प्रतियोगियों के सामने सबसे अहम पड़ाव आया, जहां उन्हें यह तय करना था कि आखिर उनके बीच छिपे गद्दार कौन हैं?
द ट्रेटर्स 2 में साहिल, शालिनी और दलीप
- फोटो : X
सबसे पहले मल्लिका शेरावत हुईं बाहर
फिनाले के आखिरी दिन मल्लिका शेरावत सबसे पहले खेल से बाहर हुईं। उनके जाने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया ... पांच खिलाड़ी मैदान में रह गए।
दलिप ताहिल का भी खत्म हुआ सफर
इसके बाद ‘सर्कल ऑफ शक’ में वोटिंग हुई, जहां दलिप के खिलाफ चार वोट पड़े और उनका सफर खत्म हो गया। हालांकि, जाते-जाते भी वह गद्दारों की पहचान उजागर नहीं कर सके। अब खेल अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर था। क्रिस्टल, रिदा, शालिनी और साहिल में से किसी एक का अगला पड़ाव घर था, जबकि बाकी खिलाड़ियों के सामने फिनाले तक पहुंचने की चुनौती थी।
क्रिस्टल डिसूजा
- फोटो : X
साहिल का भी सफर हुआ खत्म
अगली वोटिंग में एक ऐसा फैसला हुआ, जिसने खेल की पूरी तस्वीर बदल दी। साहिल का सफर यहीं खत्म हो गया और अब मुकाबला सिर्फ तीन खिलाड़ियों के बीच रह गया।
साहिल के लिए यह पल काफी भावुक था। वह ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन वहां उनका सफर जल्दी खत्म हो गया था। इस बार फिनाले तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। अपनी इस उपलब्धि को याद करते हुए साहिल भावुक हो गए और रो पड़े।
आखिरी तीन में पहुंचीं ये खिलाड़ी
क्रिस्टल, रिदा और शालिनी के बीच आखिरी मुकाबला रह गया। अब तक खेल में एक-दूसरे पर भरोसा करने वाली इन तीनों खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल था ....आखिर कौन फिनाले से ठीक पहले बाहर होगा? आखिरी वोटिंग में एक और बड़ा फैसला हुआ और शालिनी पासे का सफर खत्म हो गया।
फाइनल में क्रिस्टल और रिदा
- फोटो : X
क्रिस्टल ने खोला सबसे बड़ा राज
शालिनी के बाहर होते ही क्रिस्टल और रिदा ने अपनी असली पहचान सामने रखी। यहीं जाकर पता चला कि फिनाले तक पहुंचने वाली इन दोनों खिलाड़ियों ने पूरे खेल में क्या भूमिका निभाई थी। क्रिस्टल का खुलासा खास तौर पर चौंकाने वाला था। उन्होंने बताया कि वह खेल के पहले ही दिन से गद्दार थीं।
‘मैं क्रिमिनल बन गई हूं, जो ठीक भी नहीं है...’
फिनाले में करण जौहर से बात करते हुए क्रिस्टल डी’सूजा ने अपने सफर के बारे में कहा, ‘मैं पहले ही दिन से ट्रेटर रही हूं। ये सफर मुझे लंबा लगा। मानो मैं नौ जान वाली बिल्ली हूं, जिसके 9 जीवन हैं। हर बार एलिमिनेट होते-होते बची हूं।’
क्रिस्टल ने अपने बदले हुए अंदाज पर बात करते हुए कहा, ‘मैं क्रिमिनल बन गई हूं, जो ठीक भी नहीं है। मैनिपुलेशन और झूठ मेरे सिस्टम में इतना घुस गया है कि मैं अब ये कर रही हूं। मुझे अगले सीजन में भी बुलाओ, क्योंकि मैं कर पा रही हूं।’
जीत के बाद क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना
- फोटो : X
रिदा को भी बनाया अपना साथी
क्रिस्टल शुरुआत से ही गद्दार थीं, जबकि रिदा बाद में उनका साथ देने के लिए गद्दारों की टीम में शामिल हुईं। दिलचस्प बात यह रही कि रिदा ने इससे पहले कई मौकों पर गद्दारों को पहचानने की कोशिश की थी। लेकिन आखिर में वही खुद गद्दार बन गईं और क्रिस्टल के साथ मिलकर फिनाले तक पहुंचीं।
66 लाख रुपये लेकर घर गईं दोनों गद्दार
आखिरकार क्रिस्टल और रिदा ने ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों ने गद्दार बनकर खेलते हुए 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।
द ट्रेटर्स सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द ट्रेटर्स 2’ में शामिल 21 प्रतियोगी
साहिल सलाथिया, क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासे, दलिप ताहिल, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, शाहनील गिल, हरमन सिंघा, तान्या पुरी, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, इक्का, करण सिंह मैजिक, साउंडस मौफकीर, प्रिश और अंश चोपड़ा।
द ट्रेटर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @primevideo
पहले सीजन में इनोसेंट खिलाड़ियों ने मारी थी बाजी
‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की ट्रॉफी उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीती थी। दोनों ने 70.05 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की थी।