फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन आरती सिंह के सरप्राइज से इमोशनल हुए कृष्णा अभिषेक, देखें वायरल वीडियो

Sun, 31 May 2026 06:45 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krushna Abhishek Viral Video: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी बहन आरती सिंह ने उन्हें एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज पार्टी दी। इस पार्टी को देखकर कृष्णा काफी इमोशनल हो गए। देखें वायरल वीडियो।
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक 30 मई को 42 साल के हो गए। उन्हें उनकी बहन आरती सिंह से जन्मदिन का एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। जिसका वीडियो आज आरती ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बचपन की यादें हुईं ताजा
आरती ने कृष्णा के जन्मदिन पर एक सरप्राइज पार्टी दी, जिसका वीडियो उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही कृष्णा काले, सुनहरे और चांदी के गुब्बारों से सजे कमरे में आते हैं, पूरा परिवार उन्हें सरप्राइज देता है। इस पार्टी की सबसे खास बात यह थी कि यहां दीवारों पर कृष्णा के बचपन, जवानी, उनके करियर और परिवार की पुरानी तस्वीरें लगी हुई थीं। 

कृष्णा अपनी पत्नी कश्मीरा शाह और बच्चों के साथ उन तस्वीरों को देखकर मुस्कुराते रहे और पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने अपने बच्चों को भी उन तस्वीरों के बारे में बताया। बहन आरती का यह सरप्राइज देखकर कृष्णा इमोशनल भी हो गए।

आरती का भाई के लिए प्यारा मैसेज
आरती ने अपने भाई कृष्णा अभिषेक को उनके 42वें जन्मदिन पर इस खूबसूरत सरप्राइज देकर उनका दिल जीत लिया। आरती ने इस खास वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने कृष्णा के लिए लिखा, 'आप इस दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हैं। पूरी दुनिया को हंसाने वाले इंसान को हर खुशी मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन

कृष्णा और आरती के बारे में
कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के भांजे-भांजी हैं। कृष्णा ने फिल्मों और टीवी से शुरुआत की थी। आज वे 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शोज की वजह से भारत के सबसे बड़े कॉमेडियन्स में से एक हैं। वहीं कृष्णा की बहन और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह भी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'मायका', 'उड़ान', 'वारिस' जैसे सीरियल्स और 'बिग बॉस' रियलिटी शो में काम किया है।

यह भी पढ़ें: SVC63 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, वायरल तस्वीर को लेकर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें