फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट, इस तारीख को ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म

Mon, 09 Feb 2026 01:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Accused Release Date: कोंकणा सेन शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसके निर्देशक अनुभूति कश्यप हैं।
विज्ञापन
अक्यूज्ड - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अक्यूज्ड' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्म
मेकर्स ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इसे 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखी है। इसे करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
 
विज्ञापन

प्रतिभा रांटा, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
'अक्यूज्ड' लंदन की एक इज्जतदार डॉक्टर की कहानी है। डॉक्टर की जिंदगी तब बिखरने लगती है जब उस पर यौन दुराचार का आरोप लगता है। जैसे-जैसे जांच तेज होती है वैसे-वैसे उसकी मुश्किलें बढ़ती हैं। जांच उसके रिश्तों और इज्जत पर असर डालती है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब सच्चाई का पता न हो तो धारणाएं जल्दी हावी होने लगती हैं। एक महिला को आरोप के केंद्र में रखकर बनाई गई फिल्म 'अक्यूज्ड' बेचैनी और शक की कहानी दिखाती है। 

क्या दीपिका पादुकोण के बाद 'स्पिरिट' से अलग हुआ ये एक्टर? इस बात को लेकर संदीप रेड्डी वांगा से हुई असहमति

प्रतिभा की दूसरी फिल्म
फिल्म 'अक्यूज्ड' प्रतिभा रांटा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 2023 में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें