आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण का दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुना दी गई, जिसके बाद कॉमेडियन कीकू शारदा को सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
पढ़ें- मणिरत्नम के बेटे के साथ लूट, मां ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
गुरमीत राम रहीम की सजा से एक बार फिर सुर्खियों में आए कीकू शारदा पर दरअसल एक शो को करते दौरान एक आरोप लगा था कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है।
कीकू शारदा ने कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में राम रहीम का हुलिया बनाकर उनकी फिल्म का सीन कॉपी किया था। इसके बाद राम रहीम के समर्थकों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था। बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर कीकू को छोड़ा गया।
अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधने वाले कीकू शारदा ने बाबा को सजा होने के बाद अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा है कि वो शांतिपूर्ण चाइनीज खाना खा रहे हैं।
Enjoying a peaceful Chinese meal with no monosodium glutamate 😊@mrsfunnybones 🙏🏻@priyankasharda3 pic.twitter.com/bCpLIwpVLs
— kiku sharda (@kikusharda) August 28, 2017
बता दें कि कुछ दिन पहले 'मिसेज फनीबोन' ट्विंकल खन्ना ने कीकू को सलाह देती हुई कहा था कि कीकू को किसी चाइनीज रेस्तरां में जाकर नॉन एमएसजी चाइनीज खाना खाना चाहिए।