फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' फिनाले से पहले कॉमेडियन भारती ने की भविष्यवाणी, शो जीतने के लिए दी ये सलाह

Fri, 08 Mar 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bharti Singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कॉमेडियन और 'खतरों की खिलाड़ी' भारती सिंह अब टैरो कार्ड रीडर बन गई हैं और भविष्यवाणी करने लगी हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-9' के शो में भारती सिंह अपने साथ एक तोता लेकर पहुंचीं जो भविष्यवाणी करने में उनकी मदद कर रहा है।  अपने चुटकुलों और दमदार अभिनय से लोगों को हंसाने के लिए जानी जाने वाली भारती सिंह ने कलर्स के 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-9' में हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि हार के डर के बिना वो चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। शो में फिनाले की उलटी गिनती शुरू हुई हो चुकी है। 
विज्ञापन


इस बीच भारती सिंह विजेता की भविष्यवाणी करते हुए नजर आईं। तोते को साथ में लिए हुए भारती ने अली गोनी को सलाह दी कि अगर वो पानी के डर से जीत जाते हैं तो शो वो जरूर जीतेंगे। वहीं भारती ने रिद्धिमा को बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी। फिर वो शमिता शेट्टी की ओर मुड़ीं और उन्हें शांतनु माहेश्वरी का ताबीज उपहार में दिया। 

उन्होंने शमिता को सुझाव दिया कि उसे अंत तक पहनने रखे, क्योंकि शांतनु पिछले सीजन के विजेता थे और उनका आशीर्वाद ताबीज के रूप में बंधा हुआ था। भारती ने यहां स्टंट मास्टर, रोहित शेट्टी के लिए तोते को एक कार्ड चुनने की सलाह दी और शेट्टी को हॉलीवुड में उनके सुनहरे भविष्य की भविष्यवाणी कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें