फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर नया मोड़, शुरू की नई पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम बड़े सितारों के बाद अब अर्जुन कपूर ने भी छोटे पर्दे पर नई पारी शुरू की है। बीते शनिवार से वह कलर्स चैनल पर रीयलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में उतर गए हैं। शो हर वीकेंड में प्रसारित होगा।
विज्ञापन


इसकी शूटिंग विश्व फुटबॉल में अपनी खास पहचान रखने वाले अर्जेंटीना में हुई है। मुंबई में बुधवार को अर्जुन ने शो के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सकेंगे।

उनसे पहले अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी जैसे स्टंट के दिग्गज शो को संचालित कर चुके हैं, ऐसे में अर्जुन के सामने उनकी टक्कर का नजर आना एक चुनौती है।
विज्ञापन

बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी हैं इस बार

अर्जुन ने कहा कि उन्होंने इस शो को अपने अंदाज में पेश किया है और स्टंट दृश्यों के साथ दर्शकों का कॉमिक अंदाज में मनोरंजन भी करेंगे। शो में इस बार खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रदर्शन करने के बजाय दो टीमों में बांटे गए हैं। टीम के दो कप्तान हैं, जो तय करेंगे कि कौन खिलाड़ी कौन सा स्टंट करेगा।

शो की थीम कभी पीड़ा कभी कीड़ा रखी गई है और कई स्टंट ऐसे हैं जिनमें कीड़े-मकौड़े और जीव-जंतु शामिल रहेंगे। इनकी मौजूदगी में खिलाड़ी को प्रदर्शन करना होगा।

शो के नए संस्करण में 14 सेलेब्रिटी हैं। इनमें बॉलीवुड ऐक्टर तनीषा मुखर्जी, सिद्धार्थ शुक्ला, विवान भतेना, सना सईद, विवाहित युगल जय भानुशाली-माही विज, भारतीय हॉकी टीम के युवराज वाल्मिकि, मॉडल पार्वती ओमनाकुट्टन, टीवी ऐक्टर ऐश्वर्या सखूजा, टीना दत्ता, हिमांशु मल्होत्रा, डांसिंग सितारे फैजल खान, मुक्ति मोहन और राघव जुयाल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें