रवाना होने से पहले ‘गोलमाल 5’ का काम निपटाने की प्लानिंग
रोहित शेट्टी के शेड्यूल को लेकर भी साफ रणनीति बनाई जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘रोहित सर ने अपने कैलेंडर को इसी हिसाब से सेट किया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए निकलने से पहले ‘गोलमाल 5’ का बड़ा हिस्सा शूट हो जाए। क्योंकि शो के दौरान वे पूरी तरह उसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रहते हैं। वापस आने के बाद उनका फोकस सीधे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर शिफ्ट होगा। अभी फिल्म और शो के बीच टाइमिंग को बहुत बारीकी से मैनेज किया जा रहा है।’
फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल के नाम सबसे आगे
इस बार के सीजन के लिए कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं। दिग्विजय राठी, ईशा मालवीय, फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता, मनीषा रानी, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज,अरबाज पटेल जैसे नाम चर्चा में हैं। सूत्र ने आगे बताया, ‘कई कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत आखिरी चरण में है। अभी पूरी लिस्ट लॉक नहीं हुई है, लेकिन कुछ नामों पर मेकर्स लगभग सहमत हैं। फरहाना भट्ट और हर्ष गुजराल को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और उन्हें इस सीजन का हिस्सा माना जा रहा है।’
ये खबर भी पढ़ें: 'लाइफ में एक्शन और कॉमेडी चल रही है'; रोहित शेट्टी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट; नेटिजंस ने दिए ये सुझाव
तान्या मित्तल क्या बन पाएंगी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा
- फोटो : instagram/tanyamittalofficial
तान्या मित्तल को लेकर डेट्स बन रहीं अड़चन
तान्या मित्तल का नाम भी मेकर्स की पसंदीदा लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, उनकी एंट्री फिलहाल डेट्स पर अटकी हुई है। सूत्र ने बताया, ‘तान्या को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ-साथ एकता कपूर के शो का भी ऑफर मिला है। वे दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन शेड्यूल मैच करना आसान नहीं है। मेकर्स चाहते हैं कि वह इस सीजन में आएं और इसी वजह से लगातार बातचीत चल रही है। तान्या भी अपनी डेट्स एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हैं जिससे दोनों में से किसी एक पर जल्द फैसला लिया जा सके।’
जुलाई 2026 के आखिर तक होगा शो का प्रीमियर
अगर सब कुछ तय टाइमलाइन के मुताबिक चलता है, तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का टेलीकास्ट भी ज्यादा दूर नहीं है। एक सूत्र ने बताया, ‘चैनल की कोशिश है कि इस बार शो को ज्यादा देर तक रोका ना जाए। शूट खत्म होते ही एडिटिंग और प्रोमोशन शुरू कर दिया जाएगा। प्लान यही है कि जुलाई के आखिर तक सीजन 15 को ऑन एयर कर दिया जाए।’