ये सितारे आ सकते हैं नजर
जब से खतरों के खिलाड़ी की कमान रोहित शेट्टी के हाथों में आई है तब से इस शो की टीआरपी लगातार बढ़ी है। आने वाले सीजन को लेकर अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में दो नाम और सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक इस शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान और कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका में नजर आ चुकीं टीवी की फेवरेट बहू एरिका फर्नांडीस रोहित शेट्टी के इस शो में खतरों से खेलते हुए नजर आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Jawan VS Spider-Man: 'स्पाइर मैन' और 'जवान' में होने जा रही भिड़ंत, बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला
मेकर्स ने किया है अप्रोच
एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि मेकर्स ने दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि एरिका फर्नांडीस को खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ इंकार कर दिया था।
कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 13
रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए तमाम फाइनल कंटेस्टेंट के साथ मई में साउथ अफ्रीका के केपटाउन रवाना होंगे। वहां इस शो को शूट किया जाएगा। 17 जुलाई से कलर्स पर इस सीजन का आगाज हो सकता है। बता दें कि इस बार रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। वहां उन्होंने अपने कुछ कंटेस्टेंट का चुनाव किया था।