फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई टीवी की एक और बहू की छुट्टी, दूसरे एविक्शन में हुआ पत्ता साफ

Mon, 31 Jul 2023 11:59 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी का शो  'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 दिन पे दिन काफी मजेदार होता जा रहा है। वहीं, इस बीच खबर है कि शो से टीवी की एक और हसीना का पत्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। रोहित शेट्टी के इस शो में प्रतिभागी अपनी जान की बाजी लगाकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। शो ने टीआरपी चार्ट पर भी मजबूत शुरुआत की है। शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के 14 सेलेब्स के साथ नए सीजन का शानदार आगाज 15 जुलाई को हुआ था।

विज्ञापन

अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

रोहित शेट्टी का यह शो दिन पे दिन काफी मजेदार होता जा रहा है। वहीं, इस बीच खबर है कि शो से टीवी की एक और हसीना का पत्ता साफ हो गया है। जी हां, पहले एलिमिनेशन में टीवी की पॉपुलर बहू रूही चतुर्वेदी का एविक्शन हुआ था, जिसके बाद अब टीवी की एक और फेमस बहू को बाहर का रास्ता दिखा गया है।

अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अंजुम फकीह को शो से बाहर कर दिया गया है। एक्ट्रेस को पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य से घर-घर में पहचान मिली थी। अपने दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद एक्ट्रेस टीवी के खतरनाक स्टंट रियलिटी शो में नजर आईं। शो में बने रहते के दौरान उन्हें कई खतरनाक टास्क करते देखा गया था। 

Nora Fatehi: नोरा को मिली थी पॉपुलर एक्टर को डेट करने की सलाह? बॉलीवुड पीआर को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया
अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी के जाने के बाद अब शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अर्चना गौतम, अर्जित तनेजा, डेजी शाह, डिनो जेम्स, नायरा बनर्जी, रश्मीत कौर, रोहित रॉय, शीजान खान, शिव ठाकरे और सौंदस मौफाकिर बचे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- Kajol: DDLJ में ऐसे शूट हुआ था शाहरुख-काजोल का पोस्टर वाला सीन, वर्षों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें