फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिल ही तो है’ में कीथ सिकैरा का रोल देख हैरान रह जाएंगे फैंस, हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 14 Jun 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कीथ सिकैरा
विज्ञापन

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘दिल ही तो है’ में मेहमान कलाकार की भूमिका से कीथ सिकैरा जल्द ही अपने दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हार्टथ्रॉब करण कुंद्रा और 'दस का दम' फेम योगिता बिहानी अभिनीत शो अपने कंसेप्ट की वजह से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


कीथ इस शो में बिजनेसमैन का रोल करते नजर आएंगे। वह करण कुंद्रा के करीबी दोस्त और एक क्लासिक बिजनेसमैन के अवतार में दिखाई देंगे। कीथ की भूमिका भले ही छोटी है लेकिन वे रित्विक को एक परेशानी से बाहर निकालने के लिए मदद करने आएंगे। 

कीथ और करण वास्तविक जीवन में लंबे समय से दोस्त हैं और जल्द ही वे अपनी दोस्ती को ऑन-स्क्रीन निभाते नजर आएंगे। दोनों ही माचो एक्टर ‘दिल ही तो है’ में क्लासी अवतार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


करण के साथ काम करने और अपने अपीयरेंस को लेकर कीथ ने कहा, “’दिल ही तो है’ में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। शो का प्लॉट यूनिक है और रोमांचक भी। यह आधुनिक फैमिली ड्रामा डेली सॉप्स के पारंपरिक तरीके को बदल रहा है। यह मौजूदा पीढ़ी के मुद्दों पर चर्चा करेगा, जिसमें लव, रिलेशनशिप, सेक्स और ब्रेक-अप्स शामिल हैं। यह सब इस शो को अन्य शो की भीड़ से अलग करेगा। मुझे व्यक्तिगत तौर पर करण के साथ काम करने में खूब मजा आया और यह एक बेहतरीन अनुभव था। हम एक-दूसरे को दो साल से जानते हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला है और वह बहुत शांत भी हैं। ऑनस्क्रीन जो किरदार वे निभा रहे हैं, वह उनके चरित्र के काफी करीब है। मैं शो को अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं।”

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें