दरअसल, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर केबीसी का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें श्वेता और नव्या नवेली नंदा केबीसी में एंट्री लेती नजर आती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन के सामने उनकी बेटी और नातिन हॉट सीट पर बैठती हैं और फिर श्वेता अपने पिता अमिताभ से सवाल पूछते हुए कहती हैं, ‘पापा मैं आपसे एक सवाल करना चाहती हूं कि यह एक हजारवां एपिसोड है तो आपको कैसा लग रहा है?’
केबीसी के सेट पर बिग बी के साथ बेटी श्वेता
श्वेता के इस सवाल को सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं। वे बेहद ही प्यार से कहते हैं, ‘ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया ही बदल गई।’ इस वीडियो के आखिर में बिग बी ये कहते हुए भी नजर आते हैं कि अब खेल को आगे बढ़ाते हैं क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। बिग बी की इस बात पर खूब तालियां बजती हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के 21 सालों का सफर भी दिखाया गया है। 13 सीजन के हर पल को जोड़ा गया है, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक केबीसी का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘चेहरे की मुस्कान, आंखों में खुशी के आंसू, ढेर सारे ज्ञान और आप सभी के प्यार के साथ केबीसी पूरे कर रहा है अपने 1 हजार एपिसोड, इस हसीन पल में भावुक हुए अमिताभ बच्चन सर। देखिए इस पूरी जर्नी की एक झलक, इस पूरे एपिसोड को देखना मत भूलिएगा। कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार एपिसोड में, इस शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।’ इस वीडियो से साफ है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शुक्रवार का एपिसोड काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है, जिसमें एक तरफ अमिताभ बच्चन, श्वेता और नव्या नवेली नंदा एक साथ मिलकर बच्चन परिवार के किस्से को शेयर करेंगे, लेकिन कुछ भावुक पल फैंस का दिल जीत लेंगे।