अमिताभ बच्चन का सबसे मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नौवें सीजन 28 अगस्त, रात 9 बजे से शुरू हो चुका है। इस बार दर्शकों को 'केबीसी' का ये सीजन पिछले बाकी सभी सीजन्स के मुकाबले काफी अलग देखने को मिलेगा। अमिताभ बच्चन के केबीसी में पहले सीजन के मुकाबले इस सीजन कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
पढ़ें- 'बादशहो' से हटाया गया ये रीमेक सॉन्ग, जानें क्या है वजह
साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया है। जानिए पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन क्या बड़े बदलाव केबीसी में किए गए हैं।
1- केबीसी के इस सीजन में कंटेस्टेंट के पास फोन-अ-फ्रेंड की जगह वीडियो-अ-फ्रेंड की लाइफलाइन होगी यानि आप अपने दोस्त से वीडियो कॉल कर पाएंगे।
2- शो के इस सीजन में कोई सेलेब्रिटी फिल्म प्रमोशन के लिए हॉट सीट पर नजर नहीं आएगा। हालांकि वो चैरिटी के लिए खेल सकते हैं।
3- केबीसी का प्राइज मनी 1 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दिया गया है। जो कंटेस्टेंट 1 करोड़ जीत लेंगे वो जैकपॉट के जरिये सीधे 7 करोड़ के लिए खेल सकते हैं।
4- इसके अलावा कंटेस्टेंट अपने साथ एक जोड़ीदार भी शो में ले जा सकेंगे। इस जोड़ीदार को लाइफलाइन के तौर पर यूज किया जा सकता है।
5- इस बार शो के अंत में मिलने वाले बड़े चेक से भी छुटकारा मिल जाएगा। प्राइज मनी सीधे विजेता के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।