फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'KBC 7': सीखना बंद तो जीतना बंद

Thu, 25 Jul 2013 11:38 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे परदे पर सुपरहिट हो चुके 'कौन बनेगा करोड़पति' का सातवां सीजन जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी 'केबीसी 7' के मेजबान बॉलीवुड के सरताज अमिताभ बच्चन होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम 'KBC 7' का पहला प्रोमो रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार 'KBC 7' का नारा है 'सीखना बंद तो जीतना बंद'।

दरअसल, 'KBC 7' के पहले प्रोमो को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है, जिसमें एक महिला वेडिंग प्लानर बनना चाहती थी और बिना ट्रेनिंग के वो वेडिंग प्लानर बन जाती है, इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ता है।

नतीजा, उसे अफसोस होता है आखिर में वह कहती है- 'सीखना बंद तो जीतना बंद'।

सीखने की इसी जरूरत पर जोर देते हुए इस बार केबीसी के प्रोमो को तैयार किया गया है। अब देखना ये है कि ये प्रोमो कितने लोगों को जीतने और सीखने के लिए प्रेरित कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें, 'KBC 7' का पहला प्रोमो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें