वीडियो में दिखीं खूबसूरत यादें
कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके बेटों के बचपन से लेकर अब तक की कई खूबसूरत तस्वीरें हैं। इस वीडियो में कश्मीरा, उनके पति कृष्णा अभिषेक और दोनों बच्चों के पिछले 9 साल के सफर को दिखाया गया है। वीडियो की एक तस्वीर में कृष्णा अभिषेक काली बाइक पर बैठे हैं और उनका एक बेटा पास में मुस्कुरा रहा है।
कश्मीरा ने लिखा भावुक संदेश
इस वीडियो में त्योहारों, छुट्टियों और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलकियां भी हैं। कश्मीरा ने एक भावुक संदेश भी लिखा। वीडियो शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा, 'विश्वास नहीं होता कि 9 साल इतनी जल्दी बीत गए। हमें माता-पिता के रूप में चुनने और हमारी जिंदगी में आने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आप दोनों की लंबी उम्र और खुशियों की दुआ करती हूं। आपकी खुशी ही हमारी सफलता है। लव यू - मम्मी, डैडी, बुआ, फूफू और बड़ी मम्मी।'
माता-पिता बनने का मुश्किल सफर
कश्मीरा और कृष्णा साल 2017 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। कश्मीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां बनना उनके लिए आसान नहीं था। सरोगेसी का रास्ता अपनाने से पहले उन्होंने 14 बार आईवीएफ करवाया था, लेकिन हर बार वे असफल रहीं। काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार उनके घर में बच्चों की किलकारी गूंजी।
कश्मीरा और कृष्णा की पहली मुलाकात फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लिव-इन में रहे और फिर साल 2013 में लास वेगास में चुपके से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: राम चरण के प्रशंसकों ने बनाई 'पेद्दी' से प्रेरित प्रतिमा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग; फैन क्लब ने मांगी माफी