वैसे तो शाहरुख खान ने अपने वादे के अनुसार अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'
की स्टार कास्ट के नाम में हीरो से पहले हीरोइन के नाम को स्क्रीन पर दिखा
दिया। अब करीना ऐसा चाहती हैं।
यानि कि इस चलन को जारी रखने में करीना ने अपनी दिलचस्पी दिखा दी है। करीना जल्द ही इमरान खान के साथ फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' नजर आएंगी। करीना चाहती हैं कि स्क्रीन पर उनका नाम इमरान खान से पहले आए।
इस बारे में उन्होंने इस फिल्म के निर्माता कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से बात भी कर ली है। सूत्रों की मानें तो वे करीना की इस डिमांड के लिए वे राजी हो गए हैं।
वैसे करीना को शायद यह बात पता नहीं है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका पादुकोण ने ऐसी कोई डिमांड नहीं रखी थी बल्कि शाहरुख ने ऐसा फैसला लिया है कि वह अपनी अभिनेत्रियों का नाम अपने से पहले स्क्रीन पर देंगे।