फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के निधन पर इमोशनल हुए करणवीर बोहरा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Mon, 11 Feb 2019 03:55 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
विज्ञापन
मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा की नानी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बीती 3 फरवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपनी स्वर्गीय नानी का फोटो फ्रेम हाथ में लिए हुए नजर आए। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी लिखा। करणवीर बोहरा ने पोस्ट के जरिए अपनी नानी की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही उनकी जिंदगी के बारे में भी बताया। करणवीर बोहरा की पोस्ट के बाद नानी के निधन पर उनके फैंस भी दुख प्रकट कर रहे हैं और नानी की आत्मा की शांति के लिए कमाना कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि बीते दिनों करणवीर बोहरा मॉस्को एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर काफी चर्चा में रहे थे। करणवीर ने मुसीबत में फंसने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई। सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सभी भारतीयों की मदद के लिए तुरंत रिप्लाई करती हैं। करणवीर की भी उन्होंने मदद की और अस्थाई पासपोर्ट दिलाया। जिसके बाद करणवीर ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

करणवीर ने ट्वीट किया कि 'मैं सुषमा स्वराज और सभी अधिकारियों का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मदद की है... मुझे अस्थाई पासपोर्ट और वीजा मिल गया है। सेलिब्रिटी हो या नहीं एक बात मैं अच्छे से जानता हूं कि विदेश में हम कहीं भी यात्रा करते हों हम भारतीय बहुत सुरक्षित हैं।' दरअसल करणवीर बोहरा मॉस्को में होने वाले मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें