फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'इमरजेंसी' टास्क में हुई करणवीर मेहरा और रजत दलाल की लड़ाई, बिग बॉस के घर में आईं कंगना रनौत

Tue, 31 Dec 2024 10:38 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के घर में साल के आखिरी दिन कंगना रनौत पहुंची। साल के आखिरी दिन भी टास्क में रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के घर में इमरजेंसी वार्ड टास्क के दौरान रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है। इसके साथ ही शो के प्रोमो में कंगना रनौत की आवाज भी सुनाई दी।
विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
टास्क में फिर भिड़े रजत और करण वीर मेहरा
इस वीडियो में करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा अपने इमरजेंसी वार्ड में रजत दलाल को बुलाते हैं। इस पर अविनाश कहते हैं बिना दाढ़ी के आप कैसे लगेंगे। इसके बाद करण वीर मेहरा रजत दलाल की दाढ़ी काट देते हैं।

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
रजत दलाल को आया गुस्सा
रजत दलाल कहते हैं गलती से मैं डॉक्टर आ गया न दूसरा तो देखना। इसके बाद चाहत और रजत एक साथ इमरजेंसी वार्ड में दिखाई देते हैं। रजत करण वीर के ऊपर लिक्विड फेंक देते हैं। इस पर रजत ने कहा- जितने मेरे बाल कटे इसके एक चौथाई काटूंगा पर काटूंगा। करण वीर मेहरा ने कहा, तेरे जैसे दो आगे दो पीछे, दो वैनिटी के बाहर रखता हूं मैं।

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के घर में आईं कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत की आवाज इस टास्क के दौरान सुनाई देती है। वे कहती हैं- बहुत हो गया आप लोगों का, अब घर के अंदर लगेगी असली इमरजेंसी और चलेगी सिर्फ मेरी डिक्टेटरशिप।
 

Honey Singh: नए साल से पहले हनी सिंह का धमाका, शहनाज के साथ लेकर आएंगे नया गाना, फैंस बोले- कमबैक हो गया है

विज्ञापन

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
नॉमिनेटेड हैं ये घरवाले
बिग बॉस के घर में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ है। इसमें घर से बेघर होने के लिए ईशा सिंह, चाहत पांडे, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन का नाम लिस्ट में शामिल है। इनके अलावा चुम दरांग, करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर नॉमिनेशन टास्क में सुरक्षित रही हैं।
 

Pushpa 2 Box Office: बाहुबली 2 से लेकर केजीएफ 2 तक, भारत में इन साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है पुष्पा 2

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें