फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundrra Tejasswi: तेजस्वी प्रकाश के साथ करण की शादी की योजना पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िये क्या कहा?

Wed, 02 Feb 2022 02:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 15' के दो सबसे मजबूत प्रतियोगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन उद्योग में पसंदीदा लवबर्ड हैं। जहां तेजस्वी सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में विजेता के रूप में उभरी हैं, वहीं करण प्रतीक सहजपाल के बाद दूसरे रनर-अप रहे हैं।
विज्ञापन
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 15' के दो सबसे मजबूत प्रतियोगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन उद्योग में पसंदीदा लवबर्ड हैं। जहां तेजस्वी सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में विजेता के रूप में उभरी हैं, वहीं करण प्रतीक सहजपाल के बाद दूसरे रनर-अप रहे हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के घर के अंदर से एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। कई बार वह एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं का भी इजहार कर चुके थे और आपसी प्यार को भी कबूल चुके थे। जब शो में उनके माता-पिता ने जोड़े के साथ बातचीत की तो उनके परिवारों ने भी उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन


अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें करण के माता-पिता को रविवार रात ग्रैंड फिनाले के बाद 'बिग बॉस 15' के सेट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। जिसमें पैपराजी करण कुंद्रा के पिता एसपी कुंद्रा से तेजस्वी के साथ अपने बेटे की शादी की योजना के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस पर करण कुंद्रा के पिता पैपराजी को जवाब देते हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह जल्द ही उनकी शादी कर देंगे। करण और तेजस्वी को मंगलवार रात बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। तेजस्वी को सफेद रंग की पोशाक पहने देखा गया था, जबकि करण गुलाबी स्वेटशर्ट और ग्रे पतलून में कैजुअल लुक में दिखे थे। इस दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी ने पैपराजी को पोज भी दिये। करण कुंद्रा ने तारीफ के लिए पैपराजी का धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें