लंबे समय से निर्माता-निर्देशक करण जौहर की बहुचर्चित टॉक शो कॉफी विद करण चर्चा में है। इसके छठे सीजन का करण के फैंस और शो के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के बीच शो के उत्साह को देखते हुए करण जौहर ने कॉफी विद करण के सीजन 6 को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कॉफी विद करण के सीजन के सेट की फोटो और पहले पोस्टर को शेयर किया है। करण ने दो अलग-अलग फोटो ट्विट करते हुए यह भी बताया दिया है कि कॉफी विद करण का नए सीजन 21 अक्टूबर से चालू होगा।
बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। खबर है कि कॉफी विद करण के नए शो में बॉलीवुड जोड़ियां नजर आ सकती हैं। अनुष्का और विराट कोहली भी दिखाई देंगे। आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था।