फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण की धारावाहिकों को साफ-साफ 'ना'

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मकार करन जौहर हरफनमौला हैं। वह फिल्में बनाते हैं। अदाकारी करते हैं। रिलियटी शो में बतौर निणार्यक और चैट शो में बतौर सूत्रधार नजर आते हैं, लेकिन वह धारावाहिकों से जुड़ने को कतई तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


करण वायकॉम18 के दो नए इंग्लिश मनोरंजन चैनल 'कलर्स इनफिनिटी' और 'कलर्स इनफिनिटी एचडी' के सह-संरक्षक हैं। उन्होंने यहां कहा, "मैं धारावाहिकों से नहीं जुडूंगा।"

अनुराग कश्यप निर्देशित 'बांबे वेल्वेट' में बतौर खलनायक नजर आए करन ने कहा, "मुझे मालूम है कि मैं सब कुछ करना चाहता हूं, लेकिन अभी धारावाहिक का हिस्सा बनना शायद कुछ ज्यादा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियलिटी शो का निर्णायक होना या टॉक शो का एंकर होना ठीक है, क्योंकि वे सप्ताह में एक या दो बार आते हैं, लेकिन धारावाहिक? बिल्कुल नहीं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें