फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के बाद अब खुद पर ध्यान दे रहे कपिल शर्मा, गर्लफ्रेंड संग इस देश छुट्टियां मनाने पहुंचे

Sat, 30 Jun 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। कपिल शर्मा का वजन भी काफी बढ़ गया है। कहा जा रहा है काम न मिलने और विवादों की वजह से उनकी हालत ऐसी हो गई है लेकिन अब ऐसा लग रहा कपिल स्ट्रेस फ्री रहना चाहते हैं। 

विज्ञापन


डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ग्रीस में हैं। कपिल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 'उनके साथ उनकी मंगेतर गिन्नी भी हैं और फिलहाल वो कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे। कपिल अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दे रहे हैं और वो कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।'

बता दें कि कपिल के दो शो बुरी तरह फ्लॉप हुए। नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के 3 एपिसोड ही टेलीकास्ट हुए थे कि कपिल ने शो में आना बंद कर दिया। इसके बाद तो उनके ऊपर कई आरोप लगे। कपिल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमाेस पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। खबर तो यह भी आई थी कि करियर बर्बाद होता देख कपिल इतनी शराब पीने लगे कि उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें