फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा तो कुछ ऐसा होगा कपिल शर्मा का हाल

Mon, 20 Mar 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में लड़ाई की खबरें सामने आईं। मामला ऐसा गर्माया कि सुनील ग्रोवर के 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की बात चलने लगी। हालांकि अभी तक सुनील ने शो छोड़ा नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर जल्द मामला ना सुलझा तो वो शो छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो कपिल को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक बार पहले भी सुनील ग्रोवर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोड़ चुके हैं। उस दौरान कपिल के शो की टीआरपी तेजी से नीचे गिरी थी। उस शो में सुनील ग्रोवर गुत्‍थी का किरदार निभाते थे। अब 'द कपिल शर्मा' शो में सनील 'मशहूर गुलाटी' का किरदार प्ले कर रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा तो कुछ ऐसा होगा कपिल शर्मा का हाल

कपिल शर्मा
कपिल को ये बात अच्छे से पता है कि उनके शो की आधी टीआरपी सुनील ग्रोवर की वजह से हैं। सुनील का शो से जाना मतलब शो का फ्लाप होना। इसी के चलते ‌सोमवार सुबह कपिल शर्मा ने इस मामले पर फेसबुक पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, 'पांच साल में पहली बार उस पर चिल्लाया, इतना तो चलता है भाई।' 

कपिल ने आगे लिखा, 'मैं सुनील को भाई मानता हूं और हम आपस में बैठकर मामला सुलझा लेंगे। आप लोग ज्यादा मजे ना लें। दुनिया में और भी कई मुद्दे हैं जिस पर फोकस करने की जरूरत है।' उनके इस फेसबुक पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। यूजर्स ने कहा कि सुनील ग्रोवर ही उनके शो की जान हैं। सुनील के कुछ फैंस ने कहा कि उनके बिना कपिल का शो कुछ भी नहीं है। एक बार सुनील ग्रोवर शो छोड़कर गए थे और शो की टीआरपी तेजी से नीचे गिरने लगी है। साथ ही कपिल से ये भी कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें