फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा का खुलासा, उन्हें टीवी पर देखकर बेटी अनायरा कहती है यह बात

Sat, 05 Feb 2022 06:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन कपिल शर्मा की दो साल की बेटी अनायरा और एक साल का बेटा त्रिशान है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे त्रिशान का पहला फोटोशूट फैंस के लिए साझा किया था। यह फोटोशूट त्रिशान के बर्थडे के अगले दिन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कपिल शर्मा की दो साल की बेटी अनायरा और एक साल का बेटा त्रिशान है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे त्रिशान का पहला फोटोशूट फैंस के लिए साझा किया था। यह फोटोशूट त्रिशान के बर्थडे के अगले दिन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि उनकी बेटी अनायरा उन्हें टेलीविजन पर देखती हैं, पर इसके बारे में ज्यादा उत्साहित नहीं होती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया, "अनायरा मेरा शो देखती है और कहती है कि पापा टीवी पर हैं। इसमें कौन-सी बड़ी बात है, मैं भी टीवी पर हूं।' उन्होंने बताया कि वह ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि मेरी पत्नी लगातार उसके साथ वीडियो बनाती है और उन्हें सोशल मीडिया या अपने फोन पर अपलोड करती है। जब वह उन वीडियोज को देखती है तो उसे लगता है कि वह टीवी पर है।

कपिल शर्मा का कहना है कि बेटी अनायरा की इस बात पर वह बस हंसते हैं। कपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी अनायरा अपने भाई के बारे में बहुत सुरक्षात्मक है। वे अभी एक-दूसरे से लड़ने के लिए बहुत छोटे हैं और वह उसे एक बच्चे के भाई की तरह मानती है। कपिल शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी अनायरा अपने भाई के लिए कहती है  'वह मेरा खरगोश है'। त्रिशान को मुश्किल से चीजें समझ में आती हैं और इसलिए वह अपने खिलौनों से खेलकर खुश होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें