फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्दी गालियों से भरे ट्वीट हटाने के बाद कपिल शर्मा की एक और हरकत,  बोले- जो लिखा, दिल से लिखा

Sat, 07 Apr 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीवी फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब उनके फेवरेट कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक भद्दी गालियों से भरे ट्वीट्स आने लगे। सलमान खान जेल मामले में भारतीय मीडिया को कोसते हुए कपिल ने ट्वीट्स किए। फिर बाद में उन्हें डिलिट कर दिया। इसके बाद फिर से अभद्र भाषा से भरे ट्वीट्स के लिए माफी मांगी। बाद में उसे भी हटा दिया, अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है। अगली स्लाइड में देखिए इस बार उन्होंने क्या गुल खिलाया?
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा ने इस बारे में देर रात 11 बजकर 48 मिनट में किए अपने ट्वीट पर लिखा, 'मैंने जो भी लिखा था, अपने दिल से लिखा था। मेरी टीम ने ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए थे, लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं। वह महज कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अब यहां सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर वो कौन रिपोर्टर है, जिसपर कपिल शर्मा इतने आग बबूला हैं। खबर है कि कपिल शर्मा ने पत्रकार विकी लालवानी और अपनी मैनेजर नीति, प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके पहले कपिल के ट्विटर हैंडल से अभद्र भाषा के साथ जो ट्वीट हुए उसे यहां देखिए।
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी थी। बताया था कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। कपिल ने ट्वीट किया, 'हाय, कृपया मेरे अकाउंट से किए गए पहले के ट्वीट्स को नजरअंदाज कीजिए, मेरा अकाउंट हैक हो गया था। मैं सभी से माफी मांगता हूं।'  बाद में इसे भी हटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें